बच्चों पर कोवाक्सिन का परीक्षण पूरा, कंपनी डीसीजीआई को सौंपेगी रिपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत बायोटेक ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर कोवाक्सिन के दूसरे और तीसरे चरण का परीक्षण पूरा किया। कंपनी आंकड़े अगले सप्ताह डीसीजीआई को सौंप सकती है। परीक्षण में करीब एक हजार बच्चों को शामिल किया गया था। दूसरे देशों को टीका देने की भी तैयारी है। इसके अलावा इंट्रानेजल वैक्सीन का भी परीक्षण दूसरे चरण में हैं। उम्मीद है कि अगले माह इसका परीक्षण पूरा होगा।
