x

दुनियाभर में 3,14,85,777 कुल संक्रमित, 'कोवैक्स' प्लान से होगा वैक्सीन की 2 अरब डोज का निर्माण

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3,14,85,777 हुई। इस दौरान 9,69,303 लोगों की दुनियाभर में मौत हुई। 23,113,739 लोग अबतक ठीक हुए। अमेरिका में सर्वाधिक 70,46,216 मामले अबतक सामने आए और 2,04,506 कुल मौतें हुईं। इस बीच 156 देशों का आह्वान वैक्सीन निर्माण के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया है। इसे 'कोवैक्स' प्लान नाम दिया गया, जिसके तहत अगले साल आखिर तक वैक्सीन की 2 अरब डोज बनेंगी।