देश में मिले कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
दो दिनों के बाद आज कोरोना के मामले फिर से बढ़े। देश में कोरोना के 7,554 नए मामले सामने आए। इस दौरान 223 लोगों की मौत हुई। कोरोना के कुल संक्रमित मामलों की संख्या अब तक 4,29,38,599 पहुंची। सक्रिय मामले 85,680 हैं। वहीं अब तक कोरोना से लड़कर 4,23,38,673 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना ने अब तक 5,14,246 लोगों की जान ली। कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,77,79,92,977 तक पहुंचा।
