x

भारत में पिछले 24 घंटे में मिले 38772 नए मरीज, विश्व में कुल 6,30,72,475 संक्रमित

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

पिछले 24 घंटे में भारत में 38772 नए मरीज मिले। इस दौरान कुल 443 मौतें भी हुईं। भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 94 लाख के पार हुई। वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,30,72,475 पर पहुंची। विश्व में वायरस से 14,65,181 मौतें हुईं। वहीं 4,35,45,829 लोग वायरस को मात देकर घर लौटे। भारत में अब तक कुल 14,03,79,976 कोरोना सैंपल हुए। जिनमें से कल कुल 8,76,173 टेस्ट हुए।