2 साल से 18 साल के बच्चों के लिए Covaxin को मंजूरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत सरकार ने 2 से 18 साल तक के बच्चों के लिए Covaxin के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इसके बाद Covaxin देश की ऐसी पहली वैक्सीन बन गई है, जिसे बच्चों पर आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली हो। बता दें इस मंजूरी के बाद 2 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए जल्द ही केंद्र सरकार की ओर से दिशानिर्देश भी जारी कर दिए जांएगे।
