खुलासा: 2 से 18 साल तक के बच्चों के लिए कोवॉक्सिन सुरक्षित व कारगर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
एक अध्ययन में पाया गया है कि कोवॉक्सिन 2 से 18 साल तक के बच्चों व किशोरों के लिए सुरक्षित व कारगर है। जून 2021 से सितंबर 2021 के बीच किए गए इस परीक्षण में ये टीका उच्च प्रतिरक्षक पाया गया है। भारत बॉयोटेक की वैक्सीन का अध्ययन में कोई गंभीर दुष्प्रभाव नजर नहीं आया है। दुष्प्रभाव के कुल 374 मामले सामने आए और इनमें से अधिकतर दुष्प्रभाव मामूली थे।
