यूपी में अब बिना स्लॉट बुक कराए लगवाई जा सकेगी पहली डोज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रदेश में 80 फीसदी से अधिक पहली डोज वाले इलाके में विशेष अभियान चलाकर शत प्रतिशत टीकाकरण होगा। सोमवार को प्रदेश में क्लस्टर मॉडल 2 लागू किया। इसके तहत सात लाख 89 हजार लोगों का टीकाकरण किया। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब बिना स्लॉट बुक कराए पहली डोज लगवाई जा सकेगी। कोई भी व्यक्ति सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकेगा।
