बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 8,774 नए केस, 621 मरीजों की मौत हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में लगातार कोरोना के केस में गिरावट देखी जा रही है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 8,774 नए केस सामने आए और 621 लोगों की मौत हुई और 9,481 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर लौटे। देश में इस वक्त एक्टिव केस 1,05,691 हैं जो 543 दिनों में आए सबसे कम केसों का आंकड़ा है।
