देश में घट रहे दैनिक कोरोना संक्रमित, सामने आए 796 नए कोरोना मरीज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना महामारी के 796 नए मरीज सामने आने के बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,36,928 हो गई है। बता दें इस दौरान 19 लोगों की मौत हुई। जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,710 हुई। अब तक 79.45 करोड़ कोरोना टेस्टिंग हुई। पिछले 24 घंटे में 4,06,251 कोरोना टेस्टिंग हुई। वहीं, देश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 10,889 हो गई।
