अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या आठ लाख के पार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या आठ लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। इनमें दो लाख से ज्यादा वो लोग भी शामिल हैं जिनकी जान उस वक्त गई जब कोरोना वैक्सीन उपलब्ध थी। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा संकलित मौतों की संख्या अटलांटा और सेंट लुइस की साझा या मिनियापोलिस और क्लीवलैंड की कुल जनसंख्या के बराबर है। राष्ट्रपति बाइडन ने पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई।
