दिल्ली कैपिटल्स का नेटबॉलर कोरोना संक्रमित, पृथ्वी शॉ हॉस्पिटल में एडमिट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: brand equity
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से तो हारी ही, लेकिन कोरोना ने भी टीम को फिर से चपेट में ले लिया है। रविवार को टीम का नेटबॉलर संक्रमित पाया गया। शाम को बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को तेज बुखार के पहले हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा था। हालांकि, उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बीच पृथ्वी शॉ ने कहा कि वे जल्द ही एक्शन में लौटेंगे।
