चीन के शंघाई में कोरोना से आठ और लोगों की मौत, कोरोना के 2,119 नए मामले मिले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: TOI
चीन के शंघाई शहर में कोरोना से आठ और लोगों की मौत के बाद यहां संक्रमण से मौत के मामले बढ़कर 25 हो गए हैं। चीन में 'ओमिक्रॉन' स्वरूप से संबंधित 19,300 से अधिक नए मामले सामने आए। बता दें यहां पिछले 24 घंटों में 2,119 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 1,931 अकेले शंघाई में थे। पिछले 24 घंटों में कुल 2,730 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई।
