साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडी एक्टर पांडु का कोरोना वायरस से निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अपनी विशिष्ट भाव-भंगिमा और मुखमुद्रा के लिए मशहूर, तमिलनाडु के हास्य कलाकार पांडु का कोविड-19 के संक्रमण से निधन हो गया। उनके परिवार ने इस बारे में बताया। पांडु के बेटे पिंटू ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे और उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी नाड़ी की गति अचानक कम हो गयी और गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया है।’’
