अमेरिका में ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला, दक्षिण अफ्रीका से लौटा शख्स निकला संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का अमेरिका में पहला मामला सामने आया। दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन के लक्षण दिखे। फौसी का कहना है कि कैलिफोर्निया लौटे व्यक्ति में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का पहला पुष्ट मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका था। उसने हल्के लक्षणों का अनुभव किया जिसमें अभी सुधार आ रहा है।
