पहली बार वायरस में 32 बार म्यूटेशन हुआ, कोरोना के नए स्वरूप पर वैज्ञानिकों ने चेताया, डेल्टा संग मिला बी.1.1.529 तो गंभीर होगा संकट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण अफ्रीका सहित तीन देशों में कोरोना वायरस का नया स्वरूप आने के बाद भारतीय वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ी। इन्साकॉग का मानना है कि यह नया वेरिएंट बी.1.1.529 अगर डेल्टा से मिश्रित होता है, तो गंभीर संकट के हालात पैदा हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस मिश्रण के कोई साक्ष्य सामने नहीं आए हैं, लेकिन भारतीय वैज्ञानिकों ने कहा है कि भारत में नया स्वरूप प्रवेश नहीं करना चाहिए।
