देश में लगातार दूसरे दिन एक हजार से कम आए कोरोना के मामले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
देश में कोरोना के मामलों में फिर गिरावट आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 833 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा इस दौरान 8 लोगों की कोरोना से जान भी गई है। आपको बता दें कि मृतकों का बढ़कर अब 5 लाख 30 हजार 528 हो गया है। बीते 24 घंटे में केरल राज्य में तीन लोगों की मौत हुई है।
