दावा: ओमिक्रॉन के खिलाफ स्पुतनिक वी और स्पुतनिक लाइट बूस्टर वैक्सीन प्रभावी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
दुनियाभर में ओमिक्रॉन का तेजी से फैलना लोगों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। कई अध्ययनों में ओमिक्रॉन के खिलाफ वैक्सीन भी कम असरदार पाई गई लेकिन रूस से अच्छी खबर आई है। रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष ने बताया कि गामालेया सेंटर द्वारा किए गए प्रयोगशाला अध्ययन में स्पुतनिक वी वैक्सीन और एक शॉट स्पुतनिक लाइट बूस्टर कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खिलाफ प्रभावी पाई गई।
