कोरोना से हॉन्गकॉन्ग बेहाल, संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
दक्षिण कोरिया के बाद हॉन्गकॉन्ग दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट बना। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंचा। अकेले 7 लाख मामले तो इसी महीने सामने आए। यहां मौतों का तेजी से बढ़ता आंकड़ा चिंता की बात है। यहां पर हालात ये हैं कि देश में अंतिम संस्कार के लिए ताबूत कम पड़ रहे हैं और शवों को रेफ्रिजरेटर शिपिंग कंटेनरों में रखना पड़ रहा है।
