x

अगर ओमिक्रॉन भारत में ब्रिटेन की तरह फैला तो 14 लाख केस होंगे रोजाना दर्ज: डॉ. वीके पॉल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: News nation tv

भारत में भी ओमिक्रॉन के अब तक 113 मामले सामने आ चुके हैं। ब्रिटेन में बुधवार को ओमिक्रॉन के 78,610 नए केस मिले थे। यदि भारत में भी ओमिक्रॉन ब्रिटेन की तरह ही फैलता है तो क्या होगा? नीति आयोग के सदस्य डॉ. पॉल ने कहा कि अगर भारत में भी ओमिक्रॉन का ऐसा प्रकोप होता है, तो हमारी आबादी के लिहाज से हर दिन 14 लाख मामले सामने होंगे।