जर्मनी में 60 वर्षीय व्यक्ति ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की 90 डोज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जर्मनी में एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने वैक्सीन के फेक सर्टिफिकेट बेचकर कमाई करने के लिए 90 बार डोज लगवाईं। हाल ही में उसे गिरफ्तार किया गया। दरअसल उसे फर्जी वैक्सीन प्रमाणपत्र बनाने के लिए हर बार टीके के बैच नंबर की जरूरत होती थी। इस अलग-अलग बैच नंबर हासिल करने के लिए उसने खुद ही बार-बार खुराक लेना शुरू कर दिया। व्यक्ति जर्मनी के सैक्सोनी का रहने वाला है।
