ईयू में फाइजर वैक्सीन वालों को लगेगी बूस्टर डोज, मेडिसिन एजेंसी ने दी हरी झंडी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए दुनियाभर में वैक्सीनेशन अभियान जारी है। यूरोपीय यूनियन में ड्रग वॉचडॉग ने सोमवार को 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए फाइजर/बायोएनटेक वैक्सीन की बूस्टर खुराक को मंजूरी दे दी है। एम्स्टर्डम स्थित यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी द्वारा गंभीर रूप से कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए मॉडर्न और फाइजर दोनों टीकों की अतिरिक्त खुराक को भी मंजूरी दी गई थी।
