x

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जांच में हर 5 में से 1 मरीज मिल रहा है ओमिक्रॉन संक्रमित

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: India TV News

इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी का कहना है कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर परीक्षण करने वाले प्रत्येक 5 यात्रियों में से 1 मामला ओमिक्रॉन का मिल रहा है। शुरू में ओमिक्रॉन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों तक सीमित था। लेकिन महामारी विज्ञानियों ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में कोरोना मामलों में अचानक बढ़ोतरी बता रही है कि यह समुदाय में भी फैल सकता है। कुल ओमिक्रॉन मामलों में से लगभग 27% मामले दिल्ली में हैं।