पिछले 24 घण्टों में देश में कोरोना के 7,447 नए मामले सामने आए, 391 लोगों की हुई मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 16 दिसंबर को 7,948 नए मामले सामने थे और 343 लोगों की मौत हो गई थी। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 7,886 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 86,415 है। अब तक कोरोना वायरस से 4,76,869 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,35,99,96,267 पहुंच गया है।
