देश में मिले 16 हजार से अधिक संक्रमित, 53 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,299 नए मामले सामने आए हैं। 19,831 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 53 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के कुल मामले 4,42,06,996 हुए। वहीं, सक्रिय मामले 1,25,076 हैं। कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 4,35,55,041 हुई। अब तक कुल 5,26,879 लोगों की जान गई। देश में अभी तक 87,92,33,251 कोरोना सैंपल के टेस्ट हो चुके हैं।
