भारत में मिले 35,662 नए कोरोना मामले, 33,798 हुए स्वस्थ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में पिछले 24 घंटों में 35662 नए कोरोना मामले सामने आए। इस दौरान 33,798 लोग स्वस्थ हुए। 17 सितंबर तक 55,07,80,273 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं, शुक्रवार को 2.5 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। जो एक दिन में लगाए गए सर्वाधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड है। देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 3.40 लाख, कुल संक्रमित लोग 3.33 करोड़, कुल स्वस्थ 3.26 करोड़ है।
