कोरोना वायरस से संक्रमित हुए ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दोल्लाहियन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दोल्लाहियन कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। संक्रमित होने के बाद अब वो सेल्फ आइसोलेशन में हैं। हुसैन अमीर-अब्दोल्लाहियन की हालत ठीक बताई जा रही है। ईरान में संक्रमण के करीब 60 लाख मामले सामने आए हैं। ईरान पश्चिम एशिया में महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है। 8.4 करोड़ की आबादी वाले ईरान में संक्रमण से 1,25,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
