ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते टोक्यो व अन्य क्षेत्रों में सामाजिक पाबंदी लगाएगा जापान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जापान सरकार ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते टोक्यो व अन्य क्षेत्रों में सामाजिक पाबंदी लगाने वाली है। जापान ने महामारी की वजह से अब तक लॉकडाउन नहीं लगाया है लेकिन रेस्तरां व बार समय से पहले बंद करने पर ध्यान केंद्रित किया है। कोरोना मामलों में वृद्धि के बावजूद देश के कई हिस्सों में भीड़ देखी जा रही है। दुकानों और कार्यक्रमों में भारी संख्या में लोग जमा हो रहे हैं।
