धारवाड़ में एसडीएम कॉलेज में 99 और संक्रमित, संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 281 पहुंचा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कर्नाटक में धारवाड़ के एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में 99 और संक्रमित मिले, जिसके बाद हड़कंप मच गया। जिला आधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में ज्यादातर छात्र शामिल हैं। एसडीएम कॉलेज से शुक्रवार को 116 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर यहां 182 हो गई। लेकिन अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 281 पहुंचा।
