दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाए गए कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, अस्पताल में भर्ती
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा में दूसरी बार कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संक्रमित पाए गए येदियुरप्पा को पहले रमैया अस्पताल में ले जाया गया था, जहां से उन्हें मणिपाल अस्पातल में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले येदियुरप्पा ने आज सुबह राज्य में कोरोना के बिगड़ते हालातों की समीक्षा करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। मुख्यमंत्री इससे पहले पिछले साल अगस्त में कोरोना संक्रमित पाए गए थे।