केरल सरकार की सूची में शामिल होंगे कोरोना से जान गंवाने वाले '7,000 लोग'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar ujala
कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों में हेरफेर करने का आरोप झेल रही केरल सरकार आखिरकार बैकफुट पर आ गई। विपक्ष की तीखी आलोचना के बाद राज्य सरकार ने फैसला किया कि मृतक 7,000 लोगों को कोरोना से हुई मौतों की सूची में शामिल किया जाएगा। इन आंकड़ों को शामिल करने के बाद राज्य में कोरोना हुई मौतों की संख्या 33 हजार पहुंच जाएगी। जबकि, यह अभी 26 हजार है।
