बिहार में 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ा, पहले 16 मई तक थी बंदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: newsclick
बिहार सरकार ने राज्य में 25 मई तक लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 मई से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।
