नए मामलों में बढ़ोतरी के बाद शंघाई के बड़े हिस्से में लॉकडाउन लागू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चीन ने आज से शंघाई के बड़े हिस्से में लॉकडाउन लागू किया। यहां फिर से कोरोना के नए मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इस दौरान लोगों को घरों में रहना होगा। बाहरी संपर्क बंद करने के लिए किसी भी वस्तु या सामान की डिलीवरी को चेकपॉइंट पर छोड़ दिया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक कारोबार को छोड़कर सारे व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और सार्वजनिक परिवहन भी बंद रहेगा।
