चीन के जियान शहर में लॉकडाउन, नहीं हो पा रही आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
चीन के जियान शहर में पिछले एक हफ्ते से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज लॉकडाउन का एक हफ्ता पूरा हुआ। जियान शहर में 9 दिसंबर से 28 दिसंबर तक कुल एक हजार कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आए हैं। हालांकि जियान शहर में अभी तक ओमिक्रॉन के किसी भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल, 23 दिसंबर से ही यहां आने-जाने वालों पर प्रतिबंध लगा था।
