ओमिक्रॉन से संक्रमित महाराष्ट्र के पहले मरीज को अस्पताल से मिली छुट्टी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से संक्रमित पहले मरीज को बुधवार को नकारात्मक जांच रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पेशे से मरीन इंजीनियर और कल्याण डोंबिवली नगरपालिका क्षेत्र के रहने वाला यह 33 वर्षीय मरीज नवंबर के अंतिम सप्ताह में दुबई के रास्ते दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा था। दिल्ली हवाईअड्डे के अधिकारियों ने सूचित किया था कि उसकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
