मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के स्क्रीन राइटर और निर्देशक डेनिस जोसेफ का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के महान निर्देशक व मलयालम फिल्म राइटर डेनिस जोसेफ का सोमवार की शाम निधन हुआ। जानकारी के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें कोट्टायम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। मलयालम फिल्म उद्योग में काम शुरू करने से पहले डेनिस जोसेफ ने एक पत्रिका के साथ जुड़कर एक पत्रकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।
