अमेरिका में यात्रा के दौरान मास्क की अनिवार्यता 15 दिनों के लिए बढ़ाई गई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
बढ़ते कोरोना मामलों के बीच बाइडन प्रशासन ने घोषणा की है कि वह हवाई जहाज और सार्वजनिक परिवहन में यात्रा के दौरान मास्क की अनिवार्यता को 15 दिनों के लिए बढ़ा रहा है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने कहा, 18 अप्रैल को खत्म होने वाले आदेश को तीन मई तक बढ़ाया गया। इस दौरान वह कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप के बीए.2 सब-वैरिएंट का अध्ययन करेंगे जो महामारी के अधिकतर मामलों के लिए जिम्मेदार है।
