x

मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर कोरोना संक्रमित, किया खुद को आइसोलेट

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: APN News

मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। लोपेज़ ओब्रेडोर ने कहा कि आंतरिक मंत्री एडन ऑगस्टो सामान्य सुबह की प्रेस कॉन्फ्रेंस और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी जगह लेंगे। बता दें हाल ही में 68 वर्षीय राष्ट्रपति लोपेज बिना चेहरे पर मास्क लगाए पत्रकारों के सामने आए थे, जिससे उनके आलोचकों ने गैर-जिम्मेदार व्यवहार का आरोप लगाया था।