कोविड हेल्थ सेंटर्स पर मॉक ड्रिल, कई जगह तैयारियां अधूरी तो कई जगह तैयारियां ही नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
कोरोना से निपटने के लिए तैयारियों को लेकर देशभर के कोविड हेल्थ सेंटर्स पर मॉक ड्रिल हुई। ड्रिल के दौरान कई जगह कोरोना से निपटने के लिए तैयारियां अधूरी मिलीं तो कई जगह तैयारियां ही नहीं की गईं। राजस्थान के अजमेर में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट बंद मिला। दूसरी तरफ, भोपाल के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट में डेढ़ महीने से बिजली बंद होने की बात सामने आई।
