देश में रविवार को 33 हजार से ज्यादा कोरोना मामले आए सामने, पिछले 107 दिनों में सबसे ज्यादा मामले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
देश में ओमक्रॉन का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। वहीं कोरोना संक्रमण की बात करें तो देश में रविवार को कोरोना के 33 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह संख्या 17 सितंबर के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं दो जनवरी को खत्म हुए सप्ताह में देश में प्रतिदिन औसतन 18,290 नए मरीज सामने आए, जो कि 12 अक्टूबर के बाद से उच्चतम सात दिवसीय औसत है।
