x

शंघाई में 8,000 से ज्यादा केस मिले, सेना कर रही 2.60 करोड़ लोगों का टेस्ट

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

शंघाई में बीते दिन 8,000 से ज्यादा केस मिले। शंघाई महानगर के 2.60 करोड़ लोगों की जांच का सबसे बड़ा अभियान शुरू हुआ। जिसके लिए सेना के जवानों व डॉक्टरों को जिम्मेदारी दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियांग्सू, जेजियांग और बीजिंग समेत कई प्रांतों से भी डॉक्टरों व चिकित्साकर्मियों को वहां भेजा गया है। इस तरह करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों की टीम जांच अभियान में जुटी है।