दक्षिण कोरिया में पैर पसार रहा कोरोना, मिले कोरोना के एक लाख से अधिक नए मामले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण कोरिया में कोरोना महामारी के 1,15,638 नए मामले सामने आए। संक्रमितों की कुल संख्या 2,31,42,479 हुई। नए मामलों में 380 विदेशी मामले हैं और इसके साथ ही इनकी कुल संख्या बढ़कर 58,342 हो गई है। दक्षिण कोरिया में कोरोना से संक्रमित होने वाले 591 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच इस महामारी से 71 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 26,689 हुआ।
