अमेरिका में एक दिन में मिले 10 लाख से ज्यादा मामले, ब्रिटेन में भी स्थिति भयावह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका में बुधवार को भी एक दिन में लगातार 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आए। हालात की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रपति बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस में कोरोना नियंत्रण टीम से बैठक की। ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड दो लाख मामले आए, जो इससे पहले कभी सामने नहीं आए थे। वहीं एक दिन में इटली में 1,70,844 और फ्रांस में करीब तीन लाख मामलों की पुष्टि हुई।
