x

चीन से नहीं भारत से कोरोना वैक्सीन लेना चाहता है नेपाल, 14 जनवरी को नई दिल्ली आएंगे नेपाली विदेश मंत्री

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: AFP

नेपाल में राजनीतिक उठापटक के बीच 14 जनवरी को नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली भारत दौरे पर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि ग्यावली इस भरोसे के साथ नई दिल्ली आ रहे हैं कि भारत नेपाल को अपने यहां बनी वैक्सीन के 1.20 करोड़ से ज्यादा डोज सप्लाई करने का विश्वास जरूर दिलाएगा। नेपाल को चीन से भी उसके साइनोवैक वैक्सीन की सप्लाई का ऑफर है। लेकिन, नेपाल सरकार भारत से वैक्सीन मंगवाना पसंद करेगी।