दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Today
हाल ही में दिल्ली के स्कूलों में कोरोना के मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी की है। दिल्ली के स्कूलों में क्वारंटाइन रूम उपलब्ध होगा। साथ ही शिक्षक प्रतिदिन छात्रों से और उनके परिवार के सदस्यों में कोविड से संबंधित लक्षणों के बारे में पूछेंगे। 20 अप्रैल को डीडीएमए की बैठक में दिल्ली के स्कूलों को बंद नहीं करने का फैसला लिया गया था।
