अब 12 साल से ऊपर के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, 16 मार्च से 12-14 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है। 12-14 साल के बच्चों को Corbevax वैक्सीन लगाई जाएगी। Corbevax को Biological E Limited कंपनी ने बनाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि 60 वर्ष से ऊपर के सभी लोग अब बूस्टर डोज लगवा सकेंगे।
