अहमदाबाद में अब टीके के बिना निजी प्रतिष्ठानों समेत इन जगहों पर नहीं मिलेगा प्रवेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अहमदाबाद में सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ अब निजी प्रतिष्ठानों, बड़े आवासीय क्षेत्रों और व्यवसायिक कांप्लेक्सों में प्रवेश के लिए टीका अनिवार्य होगा। अहमदाबाद नगर निगम ने कहा कि जो टीकाकरण के पात्र हैं और उन्होंने टीका नहीं लगवाया है, उनके साथ कोई नरमी न बरती जाए। 18 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति जिसने टीका नहीं लगवाया है उसे होटल, रेस्तरां, क्लब जैसी जगहों पर प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।
