अब तक 12 राज्यों में फैला ओमिक्रॉन संक्रमण, देश में कुल मामले 153 हुए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Live Hindustan
देश में ओमिक्रॉन संक्रमण अब तक 12 राज्यों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 संक्रमित मिले हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22, तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, गुजरात में 9, केरल में 11, उत्तर प्रदेश में दो, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन मिला है। देश में अब ओमिक्रॉन के कुल मामले 153 हो गए हैं।
