दुनिया में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या में उछाल, चीन ने लोगों से की ये अपील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Washington Post
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले दुनिया में कहर बरपा रहे हैं। अमेरिका में एक दिन के भीतर अस्पताल में 1.51 लाख रोगी भर्ती हुए हैं। चीन ने ओमिक्रॉन मामलों में वैश्विक उछाल के बाद शुक्रवार को दर्जनों अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रोकते हुए शंघाई में पर्यटन गतिविधियां बंद कर दी हैं। हांगकांग ने भी 150 से ज्यादा देशों के यात्रियों को एक माह तक शहर में आने जाने पर पाबंदी लगाने का कहा।
