आज से दुकानों में मिलेगी ओमिक्रॉन टेस्ट किट OmiSure
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की जांच के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट के साथ साथ जीनोम सिक्वेंसिंग का सहारा लिया जा रहा है। लेकिन अब ओमिक्रॉन संक्रमितों की पुष्टि आसानी से हो जाएगी। दरअसल, बुधवार से ओमिक्रॉन की टेस्ट किट ओमिश्योर बाजार और दुकानों में उपलब्ध हो जाएगी। ओमिक्रॉन वेरिएंट की जांच को आसान बनाने के लिए इंडियन काउंसिल और मेडिकल रिसर्च ने 30 दिसंबर को इस किट को मंजूरी दी थी।
