मुंबई में धारा 144 लागू, ओमिक्रॉन के चलते नए साल और क्रिसमस के जश्न पर लगा ग्रहण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के चलते मुंबई में नए साल और क्रिसमस के जश्न पर ग्रहण लग गया है। प्रशासन ने मुंबई में 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू कर दिया है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि किसी भी दुकान, प्रतिष्ठान, मॉल, कार्यक्रम और सभा में पूरी तरह से टीकाकरण वाले व्यक्ति ही होने चाहिए। त्योहार के दौरान किसी बड़े आयोजन की अनुमति नहीं मिलेगी।
